• Sat. Sep 12th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से अभी अभी बड़ी खबरः पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां, आरोपी घायल

ByPunjab Khabar Live

Feb 8, 2024

पंजाब से अभी अभी बड़ी खबरः पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां, आरोपी घायलमोहाली शहर में पुलिस और गैंगस्टर के बीच एनकाउंटर का मामला सामने आया है। पुलिस और गैंगस्टर के बीच फायरिंग हुई। पता चला है कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम एक आरोपी का पीछा कर रही थी।

आरोपी सेक्टर-71 स्थित वीआईपी इलाके में छलांग मारकर कोठी में छिपने की कोशिश की। पुलिस की टीम भी उसके पीछे वहां जुट गई। इस दौरान फायरिंग हुई। पता चला है कि आरोपी के पैर में गोली लगी है। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया है।

दरअसल, पंजाब पुलिस को उसके BMW कार में मोहाली में घूमने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस उसके पीछे लग गई। इस बीच वह गाड़ी लेकर सेक्टर 71 की एक गली में घुस गया। गली में आगे रास्ता बंद था। इसके बाद वह गाड़ी से उतरकर भागा और एक घर में घूस गया। जब पुलिस ने उसे घेर लिया तो छलांग लगाकर वह दूसरे मकान की तरफ चला गया और छत पर चढ़ गया। इसके बाद पुलिस ने हवाई फायर कर उसे नीचे उतरने के लिए बोला, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इस पर पुलिस के जवानों ने छत पर चढ़कर उसे घेर लिया। आरोपी की पहचान राजन के रूप में हुई है।

राजन को करीब 10 साल पहले दिल्ली की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। अभी यह जमानत पर बाहर आया हुआ था। पंजाब में अलग-अलग जगह पर इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे केस दर्ज हैं। इसके साथ नशा तस्करी में भी शामिल है। पंजाब पुलिस को इसकी तलाश थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page