• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः इस इलाके से ई-रिक्शा लेकर चोर फरार

ByPunjab Khabar Live

Feb 9, 2024

काजी मंडी 2 ई-रिक्शा चोरी करने का मामला सामने आया है। जहां देर रात चोर घर के बाहर से ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। इस दौरान आज सुबह सुनसान जगह से ई-रिक्शा बरामद हुई है, लेकिन उसमें से चोर बैटरियां और सीट लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि रोजाना की तरह से देर रात 10 बजे अपनी ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ी कर देते है। इस दौरान वह बैटरी को चार्जिंग के लिए लगाते है। इसी तरह उन्होंने देर रात भी ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ी करके उसे चार्जिंग के लिए लगाकर सो गया था।

इस दौरान पीड़ित ने बताया कि आज सुबह गाड़ी की चार्जिंग चैक करने के लिए आए तो गाड़ी वहां मौजूद नहीं थी। पीड़ित ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि देर रात 2.55 बजे घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि घटना करियाना स्टोर पर कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि स्पैंलडर पर 2 युवक उतरे और उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि गाड़ी से 5 बैटरियां और सीट लेकर फरार हो गए। इस दौरान उनके हाथ में दातर थी। उन्होंने बताया कि उसका भाई नगर निगम में कूड़ा उठाने का काम करता है। जिसने आज सुबह खाली जगह पर उसकी ई-रिक्शा देखी और उन्होंने घटना की सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page