• Wed. Sep 9th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से अभी-अभी बड़ी खबर : आप विधायक के कार्यक्रम में वर्कर पर हुआ तेजधार हथियार से हमला

ByPunjab Khabar Live

Feb 9, 2024

जालंधर में आप पार्टी द्वारा सरकार आपके द्वार की मुहिम चलाई है। इस मुहिम के तहत आप कार्यकर्ताओं ने एक प्रोग्राम रखा हुआ था। जहां आप विधायक रमन अरोड़ा भी पहुंचे थे। इस दौरान प्रोग्राम के खत्म होने के बाद जैसे ही आप विधायक वहां से निकले तो आप कार्यकर्ता पर हमालावारों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिसे खून से लथपथ आप विधायक खुद सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आए। बताया जा रहा कि घायल वर्कर कांग्रेस छोड़ पार्टी में आया था। इस मामले को लेकर आप विधायक ने आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज करने की बात कही है। मिली जानकारी के अनुसार वड़िंग गांव में बोर्ड को लेकर झगड़ा हुआ है। इस घटना में हमालावारों ने तेजधार हथियार से मोहिंदर सिंह को बुरी तरह से घायल कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page