• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

होशियारपुर से अभी-अभी बड़ी खबर : Chawla Cloth Hose मालिक से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, चलाई गोलियां

ByPunjab Khabar Live

Feb 11, 2024

माहिलपुर शहर के मुख्य चौक पर चावला क्लॉथ हाउस की दुकान के बोर्ड पर 12 राउंड फायरिंग कर 5 करोड़ की फिरौती मांगने की घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, जब इंद्रजीत सिंह चावला का बेटा हरजोत चावला दुकान पर मौजूद था, तभी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और हथियारों से लैस तीन नकाबपोश लोग दुकान पर पहुंचे और दुकान के बोर्ड पर 12 राउंड फायरिंग की।

इसके बाद एक शख्स दुकान में घुसा और पर्ची देकर सौरव कौशल चौधरी ग्रुप से 5 करोड़ की फिरौती मांगी, हमलावर पर्ची दुकान के काउंटर पर छोड़कर भाग गए। घटना स्थल का निरीक्षण करने के लिए माहिलपुर पुलिस स्टेशन के SHO रमन कुमार और गढ़शंकर पुलिस स्टेशन के SHO बलजिंदर सिंह मल्ली पुलिस पार्टी टीम के साथ पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।

इस घटना को लेकर माहिलपुर शहर के व्यापारी वर्ग में काफी रोष है। एसएचओ माहिलपुर रमन कुमार ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page