• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से अभी अभी बड़ी खबर : किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों की मीटिंग जारी, जाने किन मुद्दों पर बनी सहमति

ByPunjab Khabar Live

Feb 12, 2024

दिल्ली कूच करने पर अड़े किसानों और सरकार के बीच कई मांगों पर सहमति बनती नजर आ रही है. हालांकि MSP की गारंटी के मुद्दे पर बात फंस गई है. केंद्र सरकार की ओर से हाईपावर कमेटी बनाने की बात कही जा रही है. किसान इस पर तैयार नहीं है. हालांकि ये दावा किया जा रहा है कि चड़ीगढ़ में किसान नेताओं के प्रतिनिधियों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच जारी बैठक में सरकार और किसान कई मुद्दों पर एक-दूसरे से सहमत है.

पंजाब के किसान दिल्ली कूच पर अड़े हैं, इसे लेकर केंद्र सरकार की ओर से तैयारी कर ली गई है, बॉर्डरों पर बेरीकेडिंंग की जा रही है. हरियाणा सरकार भी शंभू बॉर्डर सील कर चुकी है और कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पूरी फोर्स लगा दी गई है. केंद्र सरकार की ओर से भी हरियाण को अर्धसैनिक बलों की कंपनियां भेजी गई हैं. हालांकि उससे पहले ही केंद्र सरकार चाहती है कि किसानों के साथ सुलह कर ली जाए. इसीलिए चंडीगढ़ में पिछले तीन घंटे से केंद्रीयमंत्री और किसानों के साथ बातचीत चल रही है, जिनमें से कुछ मुद्दोंं पर सहमति बनती नजर आ रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page