• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबरः देखते ही देखते Audi Car हुई जलकर राख

ByPunjab Khabar Live

Feb 13, 2024

सूरजपुर के पास सोमवार को एक ऑडी कार अचानक सड़क पर दौड़ते हुए आग के गोले में तब्दील हो गई। इस आस पास अफरा तफरी मच गई। हालांकि कार में सवार 2 युवकों ने समय रहते कार से कूद कर जान अपनी जान बचाने में कामयाब हो गए। देखते ही देखते ऑडी जलकर खाक हो गई। हलांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार चरखी दादरी से गाजियाबाद निवासी अमित कुमार अपनी ऑडी कार से अपने दोस्त संदीप सांगवाने के साथ शिमाल जा रहे थे।

शिमला हाइवे पर सूरजपुर के नजदीक पहुंचे तो कार चालक ने कार से धुआं निकलते हुए देखा तो दोनों जल्दबाजी में कार बाहर निकल आए। इतने में कार आग का गोला बन गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर फायर बिग्रेड पहुंची, लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पंचकूला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page