• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः हनी ट्रैप मामले पूर्व प्रधान धरमिंदर गिल और खुशी साथियों सहित गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Feb 13, 2024

हनी ट्रैप मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान धरमिंदर गिल और खुशी सहित 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमर नगर निवासी धरमिंदर गिल, बाबू लाभ सिंह नगर निवासी राजेश कुमार, राजेश कुमार की बेटी खुशी और अमरीक नगर निवासी रिशभ के रूप में हुई हैमामले में पहले से गिरफ्तार तीनों महिलाओं का रिमांड खत्म होने पर बीते दिन फिर से कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए 2 दिन का और रिमांड पर हासिल किया था। थाना रामामंडी के एसएचओ रविंद्र कुमार ने गिल समेत साथियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आरोपियों से प्राथमिक पूछताछ में ठगी की 8 वारदातें ट्रेस हुई हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ दौरान पीड़ितों को ट्रेस कर ठगी की रकम के बारे में पता लगाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page