हरियाणा बॉर्डर पर पंजाब के किसानों ने शुरुआती बेरीकेडिंग उखाड़ दिये हैं। हालाँकि कंक्रीट के बेरीकेडिंग हटाने की लड़ाई लड़ी जा रही है। बताया जा रहा है कि अब तक करीब 1 हज़ार से अधिक आसूँ गैस के गोले छोड़े जा चुके हैं। वही इस आंदोलन में जहां किसानों के सिर फटने के मामले सामने आ रहे हैं वहीं डीएसपी सहित पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायल डीएसपी को अंबाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
वहीं इस बीच सड़कों पर आंदोलन के कारण पंजाब में डीजल और गैस की क़िल्लत हो गई है बता दें कि कल के मुक़ाबले आज लगभग 50% diesel and 20 % gas कम पहुँची है। सरकारी सूत्र के अनुसार, किसानों के चल रहे विरोध प्रदर्शन के कारण पंजाब में पचास फीसदी कम डीजल और बीस फीसदी कम गैस भेजी जा सकी है।
