अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया ने आप और कांग्रेस के 4 राज्यों में हुए गठबंधन को लेकर पहले तो कांग्रेस और आप पार्टी के नेताओं को बधाई दी। उसके बाद उन्होंने दोनों पार्टियों पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि जो भगवंत मान और केजरीवाल कांग्रेस को क्ररप्ट कर रही थी। वही आज उनके साथ गठबंधन कर रही है।
उन्होंने कहा कि आज आप पार्टी के डिटर्जन पाउडर से धोकर साफ कर दिया है जो कि निरमा पाउडर से भी ज्यादा सफेदी लाता है। उससे निकालकर आज सारे भ्रष्टाचारों से मुक्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि अन्य 4 राज्यों में दोनों पार्टियां इकट्ठी हो गई, लेकिन पंजाब में गठबंधन ना करके पंजाब की जनता को क्यों मूर्ख बनाया जा रहा है।
