फिल्लौर में पुरानी रंजिश के चलते आज प्रातः 11:30 बजे शहर में सरेआम गोलियां चलने की घटना का समाचार प्राप्त हुआ है जिसमें एक लड़का संजू जो विजय गैंग का बताया जाता है वह बुरी तरह से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए पहले स्थानीय सिविल अस्पताल में लाया गया यहां से डॉक्टर ने उसे लुधियाना के डीएमसी में रेफर कर दिया। प्रॉप्त सूचना के अनुसार विजय और शिवा गैंग दोनों में पुरानी रंजिश काफी समय से चली आ रही है। दोनों गैंग कई बार एक-दूसरे को जान से मारने के इरादे से आपस में भिड़ चुके हैं। आज प्रातः 11:30 बजे जब शिवा अपने घर के बाहर मोटरसाइकिल पर बैठकर कहीं जाने लगा था तभी विजय और उसके साथी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर उसके पास आकर रुके पहले तकरार हुई।
तकरार होने के बाद बताया जाता है कि विजय गैंग ने अपने हथियार पिस्टल बाहर निकाले और इसके बाद शिवा ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। शिवा द्वारा चलाई गोली विजय के साथी संजू को लगी जो वहीं पर जख्मी हो कर गिर गेया जिसे इलाज के लिए पहले स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया यहां डॉक्टर ने उसे जालंधर रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचे वहां खड़े दो मोटरसाइकिल और कुछ अन्य सामान अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों गैंग के लोग शिवा और विजय सभी फरार बताए जा रहे हैं थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया शहर में कानून किसी भी कीमत पर भंग नहीं होने दिया जाएगा जो कोई भी इस घटना में शामिल हुआ उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
