फिल्लौर हाईवे पर लगने वाले हाईटेक नाके के पास एक्टिवा सवार पुलिस मुलाजिम को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें ASI गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। ASI सरबजीत सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। थाना फिल्लौर की पुलिस मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंची, जल्द पुलिस ASI के बयान दर्ज होने के बाद अगली कार्रवाई करेगी।
घायल ASI सरबजीत सिंह के साथ ये घटना जिसके पास खड़ी SSF (सड़क सुरक्षा फोर्स) टीम ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया था। SSF अधिकारी ASI जसविंदर सिंह और ASI परमजीत सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी क्षेत्र के थाना अधिकारियों को दे दी गई थी। ASI सरबजीत सिंह अपनी एक्टिवा (PB-10EY-1371) पर सवार थे।
इस दौरान ट्रक (PB-08-FF-3985) से टक्कर हो गई। इस दौरान एक्टिवा सवार ASI सरबजीत सिंह की टांग टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद फिल्लौर के सिविल अस्पताल में उन्हें इलाज के लिए भर्ती करवाया। फिलहाल मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, आज बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
