• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से बड़ी खबरः घर में लकड़ियां लगाकर व्यक्ति ने खुद को लगाई आग

ByPunjab Khabar Live

Feb 28, 2024

हैबोवाल में 40 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूत्रों मुताबिक मरने वाला व्यक्ति HIV पॉजिटिव था। उसने खुद ही लकड़ियों से चिता बनाई और ऊपर लेट कर आग लगा ली। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग एकत्र हो गए। आग से झुलसे व्यक्ति को किसी तरह कमरे से बाहर निकाला, लेकिन उसने कुछ समय बाद दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मनोज के रूप में हुई है। लोगों ने तुरंत थाना हैबोवाल की पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची।

आस-पास के लोगों ने पुलिस को बताया कि मनोज अकेला ही रहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। काफी समय से मानसिक रूप से भी वह परेशान रहता था। आग उसने किन कारणों से लगाई यह अभी स्पष्ट नहीं। काफी समय से वह कोई कामकाज भी नहीं कर रहा था। उधर, थाना हैबोवाल की पुलिस के अनुसार, मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। HIV पॉजिटिव होने का पुख्ता खुलासा पोस्टमॉर्टम के बाद होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page