• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से बड़ी खबर : पहली बार देखने को मिला जलस्तंभ

ByPunjab Khabar Live

Mar 3, 2024

पंजाब के बठिंडा में शनिवार को दोपहर के समय जिले के विभिन्न गांव में गिरे भारी ओलों के अलावा गांव कोठा गुरू का में बारिश से पहले तेज आंधी के साथ जलस्तंभ देखने को मिला। जो एक पाइप जैसे रूप में बनकर बादलों तक पहुंचा।

वहीं तेज आंधी ने गांव कोठा गुरू का के एक शैलर की दीवारों को तोड़ दिया और वहीं टीन वाली छत रखी चादरों को तोड़ दिया। गांव कोठा गुरू का में जलस्तंभ के वीडियो के बारे में लोग बता रहे हैं कि उक्त जलस्तंभ बनकर गोलचक्कर बनाते हुए आसमान में चला गया था।

इससे पहले भयंकर तूफान की तरह आंधी आई और वृक्षों को तोड़ने के अलावा दीवारों तक को गिरा दिया। बठिंडा में इस तरह का जलस्तंभ पहली बार देखने को मिला है। जिस को लेकर लोग अलग-अलग तरह की चर्चा कर रहे थे। गांव वासियों के अनुसार गांव कोठा गुरू का में बड़ी मात्रा में लोगों का नुकसान हुआ है, वहीं फसलों पर भी असर पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page