• Mon. Mar 23rd, 2026

पंजाब से बड़ी खबरः मोहाली में हुई गैंगवार की CCTV फुटेज आई सामने

ByPunjab Khabar Live

Mar 4, 2024

पंजाब के मोहाली जिले में एक जम्मू के एक गैंगस्टर की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजेश डोगरा उर्फ मोहन चीर के तौर पर हुई है। वो जैसे सेक्टर 67 स्थित सीपी मॉल के बाहर निकला तो उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें दो गाड़ियों में 4 युवक आए और चंद सैकेंड में राजेश पर उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

जिसके बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। इस हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके सिर और शरीर के बाकी हिस्सों में कई गोलियां लगी है। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या किसने और क्यों की इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार 4 से 5 हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हमलावरों ने राजेश पर 15 से 18 राउंड फायरिंग की है। पुलिस को राजेश के शव के पास से गोलियों के कई खोल भी बरामद हुए है। राजेश का शव सड़क के बीच पड़ा हुआ मिला है। मृतक राजेश की उम्र 45 साल बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मौके पर जांच कर रही है। मौके पर मौजूद और आसपास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

राजेश डोगरा जम्मू का रहने वाला है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है। उस पर हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने आदि जैसे विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी बख्शी नगर पुलिस स्टेशन का हिस्ट्रीशीटर भी था। बख्शी नगर पुलिस थाना द्वारा पीएसए लगाया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ पब्लिक सेफ्टी एक्ट भी लगाया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशनों पक्का डंगा, जम्मू सिटी, उधमपुर, गंग्याल, बाहु फोर्ट और घरोटा में 7 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page