• Fri. Feb 6th, 2026

पंजाब से अभी अभी बड़ी खबरः वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने 2.04 लाख करोड़ का बजट किया पेश, किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान

ByPunjab Khabar Live

Mar 5, 2024

पंजाब सरकार ने 2,04,918 करोड़ का बजट पेश किया। बजट में खेती के लिए 13 हजार 784 करोड़ रुपये रखे गए हैं। स्कूली शिक्षा के लिए 16 हजार 967 करोड़ का बजट है। पंजाब में विकास दर 9.41 प्रतिशत है। किसानों को फ्री बिजली के लिए 9330 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। वित्तमंत्री ने कहा कि दो साल में हमारी सरकार ने 40 हजार से ज्यादा नौकरियां दी। रंगले पंजाब के बजट का कवर दिड़बा निर्वाचन क्षेत्र की लड़कियों द्वारा हाथ से बनाई गई फुलकारी से बनाया गया है।

  • पंजाब में Sports Nursery शुरू की जाएगी, जिसके लिए 50 करोड़ का बजट
  • 118 स्कूलों को Schools of Eminence में बदला जाएगा।
  • आम आदमी क्लीनिक के लिए 249 करोड़ का बजट
  • खेल के लिए 227 करोड़ का बजट
  • “फरिशते स्कीम” के लिए 20 करोड़ रुपए का बजट
  • नशा मुक्ति केंद्र के लिए 70 करोड़ का बजट
  • रोजगार के अवसर के लिए 179 करोड़
  • घर-घर राशन पहुंचाने के लिए 250 करोड़ का बजट
  • राज्य के तहत सभी विश्वविद्यालयों के लिए 1425 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान
  • आयोष्मान योजना के लिए 553 करोड़ का बजट
  • ट्रांसपोर्ट के लिए 550 करोड़ का बजट
  • PU Chandigarh को Hostel बनाने के लिए 40 करोड़ का बजट
  • फरवरी तक पंजाब का कर राजस्व 14 फीसदी बढ़ा
  • कुल 2 लाख, 4 हजार, 918 करोड़ रुपए का बजट खर्चे का प्रस्ताव
  • कृषि एवं किसान कल्याण कार्यों के लिए अगले वित्तीय वर्ष में 13 हजार, 784 करोड़ रुपए प्रस्तावित
  • फसल विविधीकरण के लिए 575 करोड़ रुपए प्रस्तावित
  • केंद्र सरकार ने 8 हजार करोड़ रुपये रोक दिए, इससे पंजाब का विकास रुक गया
  • किसानों को मुफ्त बिजली की सुविधा वैसे ही जारी रहेगी, 930 करोड़ मंजूर
  • नदियों में 3 लाख मछलियों के भ्रूण पाए गए
  • मिशन फुलकारी शुरू किया गया है, जिसमें ग्राम स्तर के कारीगरों को नई ट्रेनिंग दी जाती है ताकि वे अपने नए उत्पाद बेच सकें।
  • वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए गन्ना किसानों के लिए 300 करोड़ रुपए का प्रस्ताव
  • वन्य जीव के लिए वित्तिय वर्ष दौरान  5,735 हेक्टेयर क्षेत्र में 46 लाख, 20 हजार पौधे लगाए गए।
  • 12,316 शिक्षकों को नियमित किया गया
  • स्कूलों में 4300 शौचालयों की मुरम्मत की गई।
  • शिक्षा क्षेत्र के लिए 16 हजार, 987 करोड़ रुपए मंजूर, जो कुल खर्च का 11.5 फीसदी है।
  • 2024-25 में चिकित्सा कार्यों के लिए 1 हजार, 133 करोड़ रुपए की मंजूरी
  • पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के लिए 40 करोड़ का प्रस्ताव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page