जानें पीएम मोदी के खिलाफ किसे मिली टिकट
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने 46 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. मध्यप्रदेश की राजगढ़ सीट से दिग्विजय सिंह मैदान में होंगे जबकि BSP से कांग्रेस में आए दानिश अली को पार्टी ने अमरोहा से अपना उम्मीदवार बनाया है.

साथ ही इमरान मसूद सहारनपुर से जबकि यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय खुद वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. चौथी लिस्ट मिलाकर कांग्रेस ने अबतक कुल 182 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.

