• Wed. Sep 9th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : जालंधर से बड़ी खबर : इस इलाके में पुलिस की रेड, भारी मात्रा में लाहन और चूरा पोस्त किया बरामद

ByPunjab Khabar Live

Mar 24, 2024

पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत के बाद पुलिस और एक्साइज विभाग अलर्ट पर है। इसी के चलते आज सुबह-सवेरे सतलुज दरिया से सटे मेहतपुर इलाके में जालंधर देहात पुलिस और जालंधर एक्साइज विभाग की टीमों ने बारिश के दौरान छापेमारी की। पुलिस ने मौके से करीब 4.50 लाख लीटर लाहन, 8 किलो चूरा पोस्त और शराब की बोतलें बरामद की हैं. हालांकि, पुलिस पार्टी को देखकर आरोपी दरिया पार कर लुधियाना की ओर भाग गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपियों ने सतलुज दरिया के पास बड़े-बड़े गड्ढे बना रखे थे। आरोपी उसमें लकड़ी के स्टैंड रखकर शराब बना रहे थे। सुबह 6 बजे पहुंची टीमों ने चालू भट्टियां बरामद कीं। सूत्रों के मुताबिक अवैध शराब को लेकर सरकार की ओर से जालंधर एक्साइज विभाग को सख्त निर्देश दिए गए थे। विभागीय टीम को सूचना मिली थी कि सतलुज दरिया के किनारे अवैध रूप से शराब की भट्ठियां बनाई जा रही हैं। आज सुबह 6 बजे जालंधर देहात थाना पुलिस ने सीआईए की मदद से मेहतपुर के गांव वेरां में छापेमारी की गई।

पुलिस पार्टी की गाड़ियां आती देख सभी आरोपी सतलुज नदी में कूद गये और लुधियाना की ओर भाग गये। जब टीमें मौके पर पहुंची तो देखा कि शराब को नष्ट कर दिया गया है और दरिया के पानी से शराब बनाई जा रही है। मौके पर करीब एक दर्जन लोग काम कर रहे थे, जो टीमों को देखकर भाग गये। मिली जानकारी के मुताबिक टीमों ने मौके से करीब 4.50 लाख लीटर लहन और 8 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने उक्त सामान को मौके पर ही नष्ट कर दिया। सूत्रों से पता चला है कि नष्ट की गई दवाओं की बाजार कीमत करीब 2.70 करोड़ रुपये थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page