जालंधर में पूर्व कांग्रेस पार्षद की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, कांग्रेस के पार्षद जगदीश राम समराएं के खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग और डीसी को शिकायत दी है। भाजपा ने शिकायत में कहा है कि जगदीश राम समराएं ने चुनाव अचार संहिता में लोगों को वोट मांगने के लिए प्रभावित करने का एक कैंप लगाया गया। भाजपा द्वारा की गई शिकायत के बाद पूर्व पार्षद को शो कास नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है।
