• Sat. Dec 13th, 2025

जालंधर से अभी अभी बड़ी खबरः आप से भाजपा में गए शीतल अंगुराल को लगा झटका

ByPunjab Khabar Live

Apr 2, 2024

भाजपा में शामिल होने के बाद जालंधर वेस्ट से विधायक रहे शीतल अंगुराल को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, भाजपा में शामिल होने के बाद विधायक शीतल अंगुराल ने अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 28 मार्च को अपना इस्तीफा पंजाब विधानसभा के स्पीकर को भेज दिया था। वहीं जानकारी मिली है कि स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने उनके इस्तीफे को नामंजूर कर दिया है। विधायक शीतल अंगुराल ने इस बारे प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं लेकिन स्पीकर साहब ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया। अगर उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोकसभा चुनाव के साथ इस सीट पर उपचुनाव नहीं करवाना चाहती, इसलिए उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page