• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबरः सुबह सुबह 7.4 से आए भूकंप में मचाई तबाही, तोड़ा 25 साल का रिकार्ड

ByPunjab Khabar Live

Apr 3, 2024

आज सुबह 7.4 की तीव्रता का भूकंप आया। इस दौरान सड़कें और पुल हिलने लगे। पहाड़ दरक गए, समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगीं। घरों और खिड़कियों के दरवाजे खड़कने लगे। अचानक सब कुछ हिलता देखकर लोगों में चीख पुकार मच गई। बचने के लिए लोग घरों से बाहर की ओर दौड़े। पुलिस और प्रशासन की तरफ से भी अलार्म बजा दिया गया। यह हालात थे ताइवान के, जिसे आज सुबह 25 साल में आए सबसे शक्तिशाली भूकंप ने बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया।

यह भूकंप ताइवान की राजधानी ताइपे में आया, जिससे कई इमारतें ढह गईं। भूकंप इतना जोरदार था कि पड़ोसी देश जापान में सुनामी का अलर्ट जारी हो गया। जापान के ओकिनावा एयरपोर्ट से फ्लाइट्स भी सस्पेंड कर दी गई हैं। इस भूकंप के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर भूकंप की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। जमीन से लेकर समुद्र के अंदर पानी तक सब दहल गए।

ताइपे के भूकंप विज्ञान केंद्र अधिकारी की ओर से मीडिया को बताया गया कि ताइवान में आज सुबह जो भूकंप आया, वह पिछले 25 साल में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इससे पहले 1999 में ताइवान में जो भूकंप आया था, वह सबसे खतरनाक था। इस भूकंप की तीव्रता 7.6 थी, जिसने करीब 2500 लोगों जान ले ली थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page