• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से अभी अभी बड़ी खबरः सुनील जाखड़ ने संदीप पाठक के दौरे पर खड़े किए सवाल

ByPunjab Khabar Live

Apr 3, 2024

आप पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक पंजाब दौरे को लेकर सवाल खड़े कर दिए है। बीते दिन संदीप पाठक ने लुधियाना में नेताओं के साथ बैठक की। वहीं आज वह जालंधर दौरे पर वह आ रहे है। जहां वह एक रिसोर्ट में आप पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वह गुप्त मीटिंग कर रहे है। वहीं संदीप पाठक के जालंधर दौरे से पहले भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने आप पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि आप पार्टी के संदीप पाठक ने वर्करों के साथ ठीक उसी तरह से प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जैसे कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग ने उस समय की थी, जब कांग्रेस से कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में चले गए थे। उन्होंने कहा कि यह अंहकार दोनों पार्टियों के लिए विनाश का कारण साबित हो सकता है। इस दौरान अन्य लाइन में सुनील जाखड़ ने लिखा, जो भाजपा में जाना चाहते है, उन्हें टाटा बाय बाय….।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page