• Tue. Sep 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः धार्मिक स्थल से लौट रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार ट्राले ने मारी टक्कर, 5 की मौत

ByPunjab Khabar Live

Apr 5, 2024

कोटकपूरा के नजदीकी गांव पंजगराई खुर्द के पास गुरुवार-शुक्रवार की रात 2 बजे टाटा एस और ट्राले की टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को कोटकपूरा व व फरीदकोट के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सभी लोग मुक्तसर के गांव मराड कलां के रहने वाले हैं और बाघा पुराना के गांव निगाहा में धार्मिक स्थल से माथा टेकने के बाद टाटा एस गाड़ी में सवार होकर वापस लौट रहे थे। पंजगराई खुर्द के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राला ने उनको टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान सुखदेव राज (38) लवप्रीत (22) कर्मजीत कौर (36) पत्नी सुरेश कुमार, कर्मजीत कौर (35) पत्नी सुखचैन सिंह, दीपक कुमार (27) के तौर पर हुई है। सभी मृतक मुक्तसर के गांव मराड़ कलां के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page