• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः व्रत का आटा खाने से दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती

ByPunjab Khabar Live

Apr 10, 2024

जलालाबाद में एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर व्रत का आटा खाने से 23 के करीब लोगों की तबीतय बिगड़ गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जैसे की आप लोग जानते हैं नवरात्रें चल रहे हैं, कई लोगों ने व्रत रखे हुए हैं। इसी बीच व्रत का आटा खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

कल से नवरात्रें शुरू हैं और लोगों ने व्रत रखे हुए हैं। जलालाबाद में कल से व्रत का आटा खाने से लोगों के तबीयत बिगड़ रही। लोगों का कहना है कि जैसे उन्होंने आटे की रोटी खाई तो उन्हें चक्कर आने लगे और उल्टियां होने लगी जिसके बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरन्त अस्पताल में भर्ती करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आटे के सैंपल को टैस्टिंग के लिए भेजा गया है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि आटा पुराना था या इसमें कोई मिलावट हो रखी थी। घटना का सूचना मिलते ही विधायक गोल्डी कंबोज ने अस्पताल में पहुंच कर मरीजों का हालचाल जाना और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page