• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से अभी अभी बड़ी खबरः सिविल अस्पताल के सर्जन और सीनियर मेडिकल अफसर को इलेक्शन कमिशन ने नोटिस किया जारी, पढ़ें आदेश की कॉपी

ByPunjab Khabar Live

Apr 12, 2024

जालंधर सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन जगदीप चावला और सीनियर मैडिकल अफसर सुखविंदर सिंह को इलेक्शन कमिशन ने नोटिस भेजा है और उन्हें जवाब भी देने को कहा गया है। दरअसल दोनों मैडिकल अधिकारियों के खिलाफ ह्यूमन राइट्स के वेलफेयर सोसायटी ने शिकायत की थी। ग्लोबल ह्यूमन राइट्स वेलफेयर सोसायटी ने कहा कि वह भारत की केंद्र सरकार के तहत काम कर रही है और अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ती है। समय-समय पर हमारी सोसायटी के सदस्य अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष विभागों और उनके अधिकारियों को शिकायतें भेजते हैं।

सोसायटी ने कहा कि हमने हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर जालंधर को मिलावटी खाने, अवैध गतिविधियों और मिठाई की दुकानों के निरीक्षण को लेकर को कई शिकायतें भेजीं। जगदीप चावला (सिविल सर्जन जालंधर) बहुत ही लापरवाह व्यक्ति हैं। क्योंकि न तो वह शिकायतें सुनते हैं और न ही उन पर कोई कोई एक्शन लेते हैं। सोसायटी ने कहा कि हम यह शिकायत अवैध गतिविधियों के खिलाफ कर रहे हैं। जब हमने जगदीप चावला (सिविल सर्जन) शिकायतों पर की गई कार्रवाई के बारे में पूछा तो उन्होंने हमारी सोसायटी के सदस्यों के साथ बुरा बर्ताव किया। वहीं इस पूरे मामले पर सिविल सर्जन जगदीप चावला से बात करनी चाही तो उनका फोन बंद आ रहा था। जबकि इस मामले पर सीनियर मैडिकल अफसर सुखविंदर सिंह ने कहा कि हमारे ध्यान में ऐसी कोई बात नहीं सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page