• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

फैक्टरी में लगी भीषण आग, एक किमी दूर से दिखा धुएं का गुबार

ByPunjab Khabar Live

Apr 13, 2024

परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक फोम फैक्टरी में भीषण आग लग गई। सीबीगंज थाना क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में आग लगने से वहां काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जैसे ही आग की लपटें दूर तक दिखाईं दी तो लोगों की भीड़ लग गई। आसमान में धुएं का गुबार देख इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने सड़क पर आवागमन रोक दिया। दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने मौके पर पहुंची। सीबीगंज थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से काफी नुकसान होने का अनुमान है।

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। परसाखेड़ा शहर के बाहरी हिस्से में झुमका रोड पर है, यह औद्योगिक क्षेत्र में भी शामिल है। आग की ऊंची लपटों को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। आसमान में धुएं का गुब्बार छा गया। एक किमी दूर से धुआं देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page