• Tue. Mar 3rd, 2026

पंजाब से अभी अभी बड़ी खबरः आज जारी हो सकती है कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची

ByPunjab Khabar Live

Apr 14, 2024

चरणजीत चन्नी, सुखपाल खैरा सहित इन नामों पर लग सकती है मोहर

कांग्रेस इलैक्शन कमेटी की बैठक के बाद आज रविवार पंजाब उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो सकती है। पंजाब से 2 सांसदों के नाम होल्ड पर रखते हुए सांसद मनीष तिवारी को इस बार चंडीगढ़ से उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है, जबकि 2 के नामों पर मोहर लग चुकी है। अनुमान है कि पंजाब की पहली सूची में 5 से 7 सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार घोषित कर सकती है। कांग्रेस की तरफ से जारी होने वाली सूची में सांसद मनीष तिवारी के चंडीगढ़ से उम्मीदवार घोषित होने के बाद श्री आनंदपुर साहिब की सीट को होल्ड पर रख दिया गया है।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने जिन नामों को प्रस्तावित किया था, CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने उसे होल्ड पर रख दिया है। एक अनुमान के अनुसार, अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला के नाम पर मोहर लग गई है। वहीं फतेहगढ़ साहिब से डॉ. अमर सिंह को दोबारा टिकट मिल सकती है। जबकि खडूर साहिब के सांसद जसबीर डिंपा और फरीदकोट से सांसद मुहम्मद सादिक के नामों पर सहमति नहीं बन सकी।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, जालंधर से चरणजीत सिंह चन्नी और पटियाला से धर्मवीर गांधी के नामों पर CEC ने अनुमति दी है। लेकिन इसके साथ ही जालंधर और पटियाला में विरोध होना लगभग तय है। जालंधर से चन्नी की तरफ से मात्र प्रचार के बाद से ही चौधरी परिवार बगावत के मूड में हैं। वहीं पटियाला से पूर्व प्रदेश प्रधान रहे लाल सिंह और पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज विरोध कर रहे हैं।

कांग्रेस इन चुनावों में अपने मौजूदा विधायकों पर भी दाव लगाने के मूड में है। अनुमान के अनुसार संगरूर से इस बार कांग्रेस सुखपाल खैहरा को टिकट दे सकती है। वहीं, कांग्रेस सूत्रों के अनुसार इस पर सहमति भी बन चुकी है। संगरूर सीट कांग्रेस के लिए अहम साबित होने वाली है। इस सीट पर मुख्यमंत्री भगवंत मान सांसद रह चुके हैं। वहीं उनके सीएम बनने के बाद हुए उप-चुनावों में ये सीट सिमरनजीत सिंह मान ने जीत ली थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page