पंजाब में लोकसभा चुनावों को लेकर एक ओर नेताओं का जोड़तोड़ का सिलसिला जारी है। वहीं आप पार्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में केजरीवाल को शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। वहीं अब आप पार्टी के मोगा से विधायक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, एक मामले में विधायक डाॅ. अमनदीप कौर अरोड़ा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। अब उन्हें कोर्ट में पेश होना होगा। दरअसल, विधायक डॉ. मानहानि मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट में उपस्थित ना होने के चलते अमनदीप अरोड़ा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।
मामले की अगली सुनवाई 30 मई को होगी। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद 12 जून को हलका विधायक डाॅ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सतनाम सिंह पर फर्जी पीए बनकर एक कॉलेज के प्रिंसिपल को धमकाने का आरोप लगाया था। वहां सतनाम सिंह महेशरी का फोटो और फोन नंबर भी सार्वजनिक किया गया।
अगले दिन सतनाम ने आरोपों को निराधार बताते हुए विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मानहानि के कानूनी नोटिस का 5 जुलाई को सतनाम को कोई जवाब नहीं मिला। कोर्ट ने 5 अगस्त को याचिकाकर्ता की याचिका स्वीकार कर ली और विधायक अमनदीप अरोड़ा को 12 जनवरी को तलब किया, लेकिन वह नहीं पहुंची।12 अप्रैल को भी जब विधायक नहीं पहुंचे तो गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया।
