• Tue. Sep 8th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : Bittu Pardesi की पापड़ी चाट में छिपकली निकलने को लेकर हुआ हंगामा

ByPunjab Khabar Live

Apr 28, 2024

अर्बन अस्टेट में स्थित मशहूर चाट की दुकान बिट्टू परदेसी की दुकान पर ग्राहक द्वारा हंगामा किया गया। दरअसल, दुकान से पैक कराकर पापड़ी चाट ले जाने वाले ग्राहक द्वारा दुकानदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए शिवनगर के रहने वाले शांत मलिक ने बताया कि वह 10:00 बजे के करीब बिट्टू परदेसी से पापड़ी चार्ट पैक करवा कर घर लेकर गए थे। इस दौरान जैसे ही उन्होंने घर जाकर पापड़ी चाट का लिफाफा खोलकर बर्तन में डाला तो उसे एक बड़ी छिपकली निकली। इसके बाद वह तुंरत मामले की शिकायत लेकर बिट्टू परदेसी की दुकान पर पहुंचे।

ग्राहक का आरोप है कि दुकानदार द्वारा शिकायत पर गौर करना तो दूर बिट्टू परदेसी के हक में आए मार्केट के प्रधान ने ग्राहक से ही बहसवादी करनी शुरू कर दी। जिसके बाद प्रधान ने बिट्टू परदेसी के संचालकों से दुकान के शटर बंद करवा दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page