• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब से बड़ी खबर : सरेआम इस इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, दहशत का माहौल

ByPunjab Khabar Live

Apr 29, 2024

लुधियाना के अनुसार अब्दुल्ला पुर बस्ती के निकट रेलवे लाइनों के पास 2 गुटो में फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में विवाद हुआ था, वर्चस्व को लेकर एक बदमाश ने दूसरे बदमाश पर कई राऊंड फायर कर दिए, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घटना शाम 7 बजे मंजीत नगर इलाके की है।

इस दौरान युवक को 2 गोलियां लगी जिसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद आस पास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नं 5, थाना माडल टाऊन, थाना जीआरपी सहित कई पुलिस उच्चधिकारी मौके पर पहुंचे।

प्राप्त जानाकरी के अनुसार विक्की और जौनी दोनों के बीच इलाके में वर्चस्व को लेकर पुरानी दुश्मनी है। सोमवार सांय दोनो के बीच तीखी नौक झौंक हुई। जबरदस्त गर्मा गर्मी में जौनी ने पिस्तोल निकाली ओर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जौनी ने 5 गोलियां चलाई, जिसमें से 2 गोलियां विक्की की छाती और पेट में लगी है। सूचना मिलने के बाद कई पुलिस उच्चधिकारी मौके पर पहुचे। थाना जीआरपी की पुलिस ने आरोपी जौनी के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page