महिला कमिशन ने लिया एक्शन, किया नोटिस जारी
पंजाब के जालंधर से कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी घोषित किए गए चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा अकाली दल की वरिष्ठ नेत्री बीबी जगीर कौर हाथ लगाने के मामले में महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर के साथ कथित अभद्र व्यवहार को पंजाब महिला आयोग ने गंभीरता से लिया है। पंजाब के डीजीपी से कल 14 मई 2024 को दोपहर 2 बजे तक मामले की स्टेटस रिपोर्ट तलब की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का जिक्र करते हुए महिला आयोग ने इस पर गंभीरता से संज्ञान लिया है और कहा है कि बीबी जागीर कौर एक महत्वपूर्ण शख्सियत हैं और वह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष भी थीं।

बता दें कि कुछ दिन पहले बीबी जागीर कौर और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर में एक साथ आए थे और पहले तो उन्होंने हाथ मिलाने के मकसद से बीबी जागीर कौर के सामने सिर झुकाया, लेकिन बाद में वे चलने लगे, उन्होंने कोशिश की उनकी ठुड्डी पर हाथ रखकर मजाक करने की कोशिश की गई। चन्नी ने शनिवार को एक वीडियो में सफाई देते हुए कहा था कि वह बीबी को अपनी बड़ी बहन की तरह मानते थे और उनका यह भाव स्नेह और सम्मान के कारण था। आपने देखा ही होगा पहले मैंने उन्हें अपनी बड़ी बहन की तरह झुक कर प्रणाम किया और फिर उनके साथ मजाक किया था।
बकायदा मैंने उनका हाथ अपने माथे से लगाया और आशीर्वाद लिया। चन्नी ने शनिवार को अपना बयान देते हुए कहा था कि वर्षों से मैं बीबी जागीर कौर को अपनी बड़ी बहन, अपनी मां की तरह मानता रहा हूं और इसीलिए मैं उनके सामने इतने सम्मान से झुकता हूं। मैंने उसकी ठोड़ी को छुआ जैसे हम अपनी बहन या मां के साथ करते हैं।
