• Wed. Sep 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः विक्की गौंडर का सदस्य चिंटू हथियारों सहित गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

May 15, 2024

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए विक्की गौंडर के सदस्य को हथियारों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर की पहचान नवीन सैनी उर्फ चिंटू के रूप में हुई है, जो करीब 9 महीने से फरार चल रहा था। इस संबंधित जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि संगठित अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने विक्की गौंडर गैंग के सदस्य नवीन सैनी उर्फ चिंटू को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

चिंटू पिछले 9 महीने से फरार चल रहा था, जिससे 5 पिस्तौल भी बरामद हुई है। DGP गौरव यादव ने आगे कहा कि यह गिरोह नशीली दवाओं और हथियारों की तस्करी, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली जैसे विभिन्न अपराधों में शामिल है। चिंटू के खिलाफ FIR दर्ज कर ली अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page