• Wed. Sep 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः भाजपा ने तेजिंदर बिट्टू को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट 

ByPunjab Khabar Live

May 16, 2024

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए डॉक्टर तेजिदंर पाल बिट्टू को भाजपा ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। नेशनल जनरल सैकेटरी अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डॉक्टर तेजिंदर पाल बिट्टू को हरियाणा का Co Convenor नियुक्त तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया जाता है। बता दें कि साल 2021 में वह हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी के रूप में नियुक्त किए गए थे। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने में उन्होंने तेजिंदर ने बड़ी भूमिका अदा की थी।

पंजाब के जालंधर के रहने वाले तेजिंदर सिंह बिट्टू कांग्रेस में पिछले कई वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे थे। वह काफी लंबे समय से सियासत से दूर भी रहे। लेकिन वर्ष 2019 में जब पंजाब में कांग्रेस सरकार आई तो उन्हें पंजाब राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (पनसप) का चेयरमैन बनाया गया। यहां से उन्होंने एक बार फिर राजनीति में प्रवेश किया। कांग्रेस सरकार के साल 2002 से 2007 के कार्यकाल में बिट्टू ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन से लेकर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबियों के रूप में जालंधर में अपनी अलग पहचान बनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page