• Wed. Mar 4th, 2026

बड़ी खबरः इतने फीसदी शराब के दामों में होगी बढ़ौतरी

ByPunjab Khabar Live

May 17, 2024

रात 12 बजे के बाद ठेके खोलने पर देने होंगे 20 लाख रुपए

शराब के शौकिनों को बड़ा झटका लगने जा रहा है। जल्द शराब के दामों में बढ़ौतरी होने जा रही है। दरअसल, हरियाणा सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। इसके तहत विदेशी शराब के दामों 4 से 5 फीसदी तक की वृद्धि होने वाली है। जबकि, देसी शराब की बोतल करीब 4 रुपए तक महंगी होगी। यह बदलाव 12 जून 2024 से लागू होंगे, क्योंकि पुरानी पॉलिसी इसी तारीख तक प्रभावी रहेगी। कैबिनेट मीटिंग में तय हुआ है कि प्रदेश में अब शराब के ठेके किसी गांव से 50 मीटर दूर खोले जा सकेंगे। वहीं, कोई भी बार रात 12 बजे के बाद नहीं खुलेगा।

हालांकि, इम मामले में दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद को छूट प्रदान की गई है। 12 बजे के बाद भी बार खोलने पर सरकार की ओर से कोई मनाही नहीं है। बस उसके लिए भी सरकार ने एक्स्ट्रा फीस तय की है। नई पॉलिसी के अनुसार यदि रात 12 के बाद से 2 बजे तक कोई बार खोलता है तो उसे सालाना 20 लाख रुपए अदा करने होंगे। इसके अलावा, यदि 2 बजे के बाद भी कोई बार खोले रखना चाहता है तो उसे सरकार को 5 लाख रुपए प्रति घंटे की फीस देनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page