• Wed. Sep 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबरः जालंधर में चुनाव प्रचार के लिए आ सकते है CM YOGI

ByPunjab Khabar Live

May 17, 2024

 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने सी.एम. योगी को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने सी.एम. योगी को पंजाब आने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में आकर चुनावों दौर में प्रचारक बनें। इसी के साथ भाजपा उम्मीदवार चाहते हैं कि आप पंजाब में प्रचार करें। भाजपा प्रधान जाखड़ सी.एम. योगी से बटाला, जालंधर व लुधियाना में प्रचार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आपकी योग्यता, कार्यशैली व निष्ठा के चलते आपको पसंद किया जाता है। आपके दौरे से पंजाब में पार्टी के चल रहे चुनाव अभियान में काफी मदद मिलेगी। यदि आप अपने व्यस्त समय से थोड़ा सा समय पार्टी को दें तो इससे भाजपा को मजबूती मिलेगी। उम्मीद करतें हैं कि भाजपा को आपका सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page