• Tue. Sep 8th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: चुनाव में पोलिंग बूथ पर हुए झगड़े के मामले में 4 पर मामला दर्ज

ByPunjab Khabar Live

Jun 2, 2024

वेस्ट हलके के बस्ती गुजा में बीते दिन लोकसभा चुनाव को लेकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पोलिंग बूथ पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प होने का मामला सामने आया था। इस दौरान जहां कांग्रेसी कार्यकर्ता रजनी अंगुराल ने योगेश और लक्की मल्होत्रा पर साथियों सहित हमला करने के आरोप लगाए थे, वही योगेश मल्होत्रा ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला करने के आरोप लगाए थे।

इस मामले में पुलिस ने योगेश मल्होत्रा की शिकायत पर 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। जिसमें रजनी अंगुराल, शिखा वर्मा, सुमित कुमार और शालू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।बता दे कि रजनी ने दो दिन पहले पंचवटी मंदिर में महिलाओं को सूट बांटने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की थी वहीं उक्त वीडियो को महिला ने पुलिस को भी दिया था। इस दौरान महिला ने सुशील रिंकू की पत्नी पर लोकसभा चुनाव में महिलाओं को सूट बांटने के आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी।

वहीं बीते दिन महिला ने योगेश और लक्की मल्होत्रा पर 100 से अधिक लड़कों को बूथ पर लाकर हमला करने के आरोप लगाए थे और दोनों पर मंदिर से बाहर निकलने के लिए परेशान किए जाने के भी महिला ने आरोप लगाए थे। हालांकि योगेश ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से नकार दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page