• Sat. Dec 13th, 2025

जालंधर से बड़ी खबर : इस इलाके में व्यक्ति का किया कत्ल

ByPunjab Khabar Live

Jun 8, 2024

गोराया के गांव धुलेता में बहन के घर गए 42 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नूरमहल के रहने वाले दिनेश कुमार के रूप में हुई है। दिनेश के तीन बच्चे थे और वह ट्रांसपोर्ट का काम करता था। शव पूरी तरह से फूल चुका था। जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुस्सा आए गांव वासियों के साथ पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए प्रदर्शन किया।

मिली जानकारी के अनुसार पहलवान दिनेश अपने घर से वीरवार को सुबह निकला था। घर पर बता कर गया था कि वह अपनी बहन के गांव में कबूतरबाजी मुकाबले के लिए जा रहा है। जब ज्यादा देर तक वह वापस नहीं लौटा तो परिवार ने दिनेश की बहन से भी पूछा, जहां पता चला कि वह वहां पर भी नहीं गया था। परिवार द्वारा मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करने के लिए गए, मगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की और वैसे ही मामले में जांच शुरू कर दी गई थी।

पुलिस ने शुक्रवार को सुबह से ही सीसीटीवी चेक करने शुरू कर दिए गए थे। वहीं, दूसरी ओर परिवार भी दिनेश की तलाश कर रहा था। शुक्रवार को देर शाम पुलिस को एक सीसीटीवी मिला, जिसमें एक नशा तस्कर दिनेश को अपने साथ ले जाता नजर आया। पुलिस ने उक्त नशा तस्कर की तलाश शुरू की, मगर कुछ हाथ नहीं लगा।

जिसके बाद रात के वक्त पारिवारिक सदस्यों को दिनेश का शव खून से लथपथ खेतों से मिला। जिसके बाद परिवार द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी भी की गई। पुलिस ने आज मामले में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी नशा तस्कर की तलाश जारी है। एसएचओ मधुबाला ने कहा- क्राइम सीन पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम पहुंच गई थी। जहां से उन्होंने कई सबूत इकट्ठा किए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page