• Fri. Feb 6th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : नकोदर चौक के पास सुबह हुए दर्दनाक हादसे में बाप- बेटे की मौत की CCTV फुटेज आई सामने

ByPunjab Khabar Live

Jun 12, 2024

खालसा स्कूल के पास बने कूड़े के डंप के सामने हुए टिप्पर और बाइक की टक्कर में बाप-बेटे की मौत हो गई। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 16 वर्षीय करमण सिंह बाइक चला रहा है और वह जैसे ही डंप के पास पहुंचा तो उसने पैदल जा रहे व्यक्ति में बाइक मार दी। जिसके चलते बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और बाप-बेटे सड़क पर गिर गए।

वहीं सामने से गुजर रहे टिप्पर की चपेट में दोनों आ गए और इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हेरां गांव के रहने वाले जसवीर सिंह (42) और क्रमण सिंह (16) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बेटी की शादी के लिए मकसूदां मंडी की ओर सब्जी लेने के लिए जा रहे थे कि यह घटना हो गई।

बताया जा रहा है की बहन की आज ही शादी थी लेकिन इस हादसे से परिवार में शोक की लहर छा गई है। दर्दनाक हादसे में तरनजीत सिंह और उसके पिता की मौत हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंच गई और दोनों के शवों को कपड़े से ढक दिया है। मामले की जांच में जुट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि हादसे में दोनों लोगों के शरीर के अंग सड़क पर बिखर गए।

मामले की जानकारी देते हुए जसवीर के जीजा मोहिंदर सिंह ने बताया कि आज बेटी की शादी थी। हमें मकसूदां मंडी में सब्जी लेने के लिए जाना था। मैं बाइक पर थोड़ी आगे निकल गया। दूसरी बाइक पर जसवीर और करमण आ रहे थे। कुछ दूरी पर जाकर जब जसवीर नहीं आया तो उसने कॉल की, लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाई।

तब उसने गांव में कॉल कर कहा कि जसवीर और क्रमण फोन नहीं उठा रहे हैं। इसके बाद वह अपनी बाइक पर वापस आने लगा। जब खालसा स्कूल डंप के पास पहुंचा तो उसे एक्सीडेंट के बारे में पता लगा। इसके बाद उसने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page