• Mon. Mar 23rd, 2026

जालंधर से बड़ी खबर: PPR Market में लूट मामले में ADCP 2 आदित्य का आया बयान

ByPunjab Khabar Live

Jul 3, 2024

पी.पी.आर. मार्कीट में मंगलवार देर रात स्कूटरी पर आए नकाबपोश लुटेरों ने शराब के ठेके पर धावा बोल दिया। लुटेरों ने ठेके से नकदी और अंदर खड़े 2 ग्राहकों से सोने की चेनी व कैश लूट लिया जिसके बाद वह फरार होने लगे तो लोगों ने उनका पीछा करके कुछ दूरी से काबू कर लिया। वहीं घटना के बारे में जानकारी देते हुए एडीसीपी-2 आदित्य ने बताया कि यह घटना मॉल के भीतर एक शराब विक्रेता की दुकान में हुई थी। इस मामले में थाना डिवीजन साहब की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 3(5), 190, 351(2), 351(3), 332(सी), 307 बीएनएस के तहत एफआईआर संख्या 68 दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि काबू आए लुटेरों में प्रिंस बाबा भी शामिल है। प्रिंस बाबा कई लूटपाट की वारदातों में पुलिस को मोस्ट वाटेंड था। इस लूट कांड में ठेके का एक कारिंदा घायल भी हुआ है। ठेके में काम करने वाले धरमिंदर ने बताया कि रात 10 बजे के आसपास जब ठेके में वह अपने साथी राजीव के साथ लिस्ट बना रहा था तो स्कूटरी सवार 3 लोगों में से 2 नकाबपोश युवक अंदर आए। उन्होंने आते ही काऊंटर पर पिस्तौल रखा जबकि दूसरे के पास किरपान थी और तीसरा बाहर खड़ा था।

लुटेरों ने कैश के बारे पूछा तो उसने गल्ले की तरफ इशारा किया और खुद दूसरे कारिंदे के पास पहुंच गया। लुटेरों ने गल्ले में से 7 हजार रुपए निकाले लेकिन इसी दौरान 2 ग्राहक आए और लुटेरों ने उनसे भी कैश और सोने की चेनियां लूट ली। लुटेरों ने राजीव पर तेजधार हथियार से सिर पर हमला कर दिया। जैसे ही वह फरार हुए तो लोगों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। लुटेरे गलियों में घूस गए। आरोपी अर्बन एस्टेट फेस 2 में जा पहुंचे जहां लोगों को पीछे देख उन्होंने अपना एक्टिवा गिरा दिया और लिफ्ट मांग कर फरार होने ही वाले थे कि लोगों ने उन्हें काबू कर लिया।

लुटेरों की लोगों ने जमकर धुनाई की और फिर पुलिस को सूचना दी। थाना सात के ए.एस.आई. मोहिंदर सिंह ने लुटेरों को काबू कर लिया। जांच में पता लगा कि काबू आए लुटेरों में परमजीत सिंह उर्फ प्रिंस बाबा व उसके साथी नीरज को भी पुलिस काफी समय से ढूंढ रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page