• Thu. Mar 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : अब इस मामले को लेकर चर्चा में आया मशहूर kulhad Pizza Couple

ByPunjab Khabar Live

Jul 8, 2024

मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल की गाड़ी पर हमला होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए सहज ने बताया कि उजाला नगर स्थित उनके घर के बाहर शरारती अनसरों ने खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए और घटना क अंजाम देखकर हमलावर फरार हो गए।

गाड़ी के शीशे टूटने की आवाज सुनना के बाद कुल्हड़ पिज्जा मालिक सहज बाहर निकला तो पता चला शरारती तत्वों ने गाड़ी के शीशे को पत्थर मारकर तोड़ा गया है। सहज ने बताया कि घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरों नहीं लगे हुए थे, जिस कारण आरोपी भागने में कामयाब हो गए।

उसने गाड़ी के शीशा टूटने के बाद कंट्रोल रूम पर पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस गली के आने-जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page