• Mon. Mar 23rd, 2026

जालंधर से बड़ी खबर: नाकेबंदी दौरान Car से 3100 अमेरिकी डॉलर और 3 करोड़ रुपए हुए बरामद, पुलिस ने किया खुलासा

ByPunjab Khabar Live

Jul 22, 2024

40 क्वार्टर के पास नाकेबंदी दौरान बीते दिन क्रेटा कार से करोड़ों रुपए बरामद होने का मामला सामने आया था। वहीं इस मामले को लेकर आज ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा ने अहम खुलासे किए है। ज्वाइंट सीपी ने बताया कि पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने हवाला कारोबार में शामिल एक गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3100 अमेरिकी डॉलर सहित लगभग 3 करोड़ रुपये बरामद किए है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ज्वाइंट सीपी ने कहा कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस स्टेशन नवी बारादरी की टीम टी-प्वाइंट बशीरपुरा जालंधर के पास चेकिंग कर रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी शहर में अवैध हथियार, शराब और नशीली दवाएं बेच रहे हैं। ज्वाइंट सीपी ने बताया कि इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने एक क्रेटा कार को जांच के लिए रोककर पुनीत सूद उर्फ गांधी पुत्र राज देव निवासी होशियारपुर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया का आरोपी हवाला राशि की डिलवरी देने के लिए के जा रहा था। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 2,93,05,800 रुपये, 3100 विदेशी मुद्रा (अमेरिकी डॉलर) बरामद की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एफआईआर 178 दिनांक 21-07-2024 के तहत 21,22,27-ए एनडीपीएस एक्ट, 61/1/14 एक्साइज एक्ट, 25/27(1)/54/59 आर्म्स एक्ट, पी.एस. न्यू बारादरी जालंधर के तहत मामला दर्ज किया है।

ज्वाइंट सीपी ने कहा कि पुलिस हवाला धन के पैसों को मूल उत्पत्ति और ठिकाने का पता लगा रही है और विवरण जल्द ही साझा किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी के संबंध का पता लगाया जा रहा है कि उसने हवाला का पैसा कहां से इकट्ठा किया है और कहां पहुंचाया है, इसकी जांच की जा रही है। ज्वाइंट सीपी ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों और ऐसे मामलों में कानून अपना काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page