अमृतसर से पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को लेकर बड़ी खबर सामने आई है ।मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। वहीं इस हादसे में गाड़ी में सवार 3 केंद्रीय रिजर्व पुलिस के जवान घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों के अनुसार गाड़ी का टायर फटने से यह हादसा हुआ है।

