• Tue. Sep 8th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर : पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, एक घायल

ByPunjab Khabar Live

Jul 27, 2024

गुरदासपुर की बटाला पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली, जब पुलिस ने एक गैंगस्टर को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। है बताया जा रहा है कि दो दिन पहले गुरदासपुर के कस्बा श्री हरगोबिंदपुर साहिब में कुछ बदमाशों ने देशराज ज्वेलर्स की दुकान पर फायरिंग की थी और मौके से फरार हो गए थे।

इसके अलावा कुछ दिन पहले ही इन्होंने ही देशराज ज्वेलर्स को फोन कर 50 लाख की फिरौती मांगी थी। तभी से ही बटाला पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में लगी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि ज्वेलर्स की दुकान पर फायरिंग करने वाले गैंगस्टर मर्सिडीज कार में घूम रहे हैं।

गैंगस्टर मलकीत सिंह के पीछे आज तड़के से ही पुलिस लगी हुई थी। आरोपी की मूवमेंट श्री हरगोबिंदपुर के पास देखी गई। जिसके बाद तीन अलग अलग टीमें बनाकर गैंगस्टर मलकीत सिंह को पकड़ने के लिए लगाई गई। इस दौरान नवां पिंड मेन रोड पर आ रही एक टीम पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि उक्त गोली किसी पुलिस कर्मी को लगी नहीं। जिसके बाद आरोपी अपनी मर्सिडिज गाड़ी छोड़कर कच्चे रास्ते पर भगाने लगा। पुलिस की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर पर गोली लगी।

सूत्रों के अनुसार, बीते दिन आरोपी द्वारा गुरदासपुर के श्री हरगोबिंदपुर के एक सुनार पर गोली चली गई थी। आरोपी ने उससे गैंगस्टर हैरी चट्ठा के नाम पर फिरौती मांगी थी। ऐसी ही वारदातें आरोपी पहले भी कर चुका था। पुलिस अब आरोपी का रिकॉर्ड खंगालने में जुटी हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के मौके पर एक पिस्टर बरामद किया गया है जोकि गोलियों से भरा हुआ था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी गैंगस्टर से पूछताछ की जा रही है। शाम तक पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page