• Fri. Sep 11th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबर : राष्ट्रपति ने 10 राज्यपाल बदले, बनवारी लाल का इस्तीफा हुआ मंजूर

ByPunjab Khabar Live

Jul 28, 2024

गुलाबचंद कटारिया बने नए राज्यपाल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात1 0 राज्यों के राज्यपाल बदले। इस दौरान राष्ट्रपति ने पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने अन्य राज्यों में राज्यपालों की नई नियुक्तियों के साथ पंजाब के नए राज्यपाल का ऐलान कर दिया है।

राजस्थान सरकार के पूर्व गृहमंत्री व भाजपा के दिग्गज नेता गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। इसके साथ ही वह चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर का पद भी संभालेंगे। इससे पहले उन्हें फरवरी 2023 में असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। बतौर राज्यपाल यह उनकी दूसरी नियुक्ति है। वहीं, पूर्व गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित के इस्तीफे को राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। प्राइवेट स्कूल में टीचर के तौर पर अपना जीवन चलाने वाले कटारिया ने पहली बार 1977 में चुनाव लड़ा था। वह उदयपुर शहर सीट से विधायक चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

बता दें कि 3 वर्षीय बनवारीलाल पुरोहित ने फरवरी में भारत के राष्ट्रपति को एक संक्षिप्त पत्र में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अपने पत्र में पुरोहित ने कहा, “व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण मैं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल और प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा दे रहा हूं। कृपया इसे स्वीकार करें और उपकृत करें।”

इन राज्यों में मिले नए राज्यपाल

हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

सीपी राधाकृष्णन, जो वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल हैं और तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

गुलाब चंद कटारिया, जो वर्तमान में असम के राज्यपाल हैं, को पंजाब और चंडीगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, जो वर्तमान में सिक्किम के राज्यपाल हैं, को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page