फगवाड़ा के गांव उच्चा में स्थित एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे दो युवकों पर मोटरसाईकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने फायिंग कर दी। जानकारी अनुसार फायरिंग में रवि पुत्र हंस राज वासी गांव जगपालपुर तहसील के रहने वाले युवक को गोली लगी है।
जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है जिसका उपचार सरकारी डाक्टरों की टीम द्वारा जारी है। इसी मध्य मामले की जानकारी मिलते ही एस.पी. फगवाड़ा रुपिंदर कौर भट्टी सहित सीनियर पुलिस अधिकारी सिविल अस्पताल में पहुंच गए है। एस.पी. रूप्द्रिर कौर भट्टी ने पत्रकारों को बताया कि रवि अपने दोस्त प्रभजोत के साथ मोटरसाइकिल पर धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहा था।
इस दौरान बीच रास्ते दो अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल युवकों ने फायरिंग कर रवि को जख्मी कर दिया है। एस.पी. भट्टी ने कहा कि पुलिस सारे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। गोली क्यों चलाई गई है अथवा इसके पीछे क्या कारण रहे हैं इसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
