• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : हथियार, बारूद और 1.11 लाख अवैध दवाइयों सहित 8 गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Jul 28, 2024

जालंधर में सिटी पुलिस ने एक लाख से ज्यादा नशीली गोलियों के साथ करीब 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी साझा की है। पुलिस ने इस संबंध में कई इलाकों में छापेमारी की और उक्त नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा- अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ नेटवर्क को जालंधर पुलिस ने बड़ा झटका दिया है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 1.11 लाख गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का क्राइम रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने करीब तीन दिन तक आगरा में छापेमारी जारी रखी। पुलिस ने वहीं से सुमित को गिरफ्तार किया। यह मामला चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया था, जिसके बाद मामले में अन्य लोगों को नामजद किया गया।

आगरा से सुमित की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक-एक कर करीब 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जल्द ही पुलिस कमिश्नर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले में जानकारी साझा करेंगे। बता दें कि यह कार्रवाई कमिश्नरेट पुलिस की स्पेशल सेल ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page