• Mon. Sep 7th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: किसानों ने Toll Free करने का किया ऐलान

ByPunjab Khabar Live

Aug 5, 2024

जालंधर में भारतीय किसान यूनियन ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान उन्होंने 2 घंटे टोल फ्री करने का ऐलान कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन ने कहा कि गांव धालीवाल में अवैध माइनिंग को लेकर वह पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हुए है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का कोई अधिकारी उनके पास नहीं पहुंचा है। जिसके चलते आज प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा उनकी मांगों की सुनवाई ना होने पर उन्होंने 2 घंटे के लिए टोल फ्री करने का ऐलान किया है। किसान नेता ने कहा कि अगर उनकी सुनवाई फिर भी ना हुई तो वह मजबूर होकर रोड़ जाम करेंगे, जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page