• Sat. Sep 5th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबरः नेपाल में फिर हुआ हादसा, हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त में 4 की मौत

ByPunjab Khabar Live

Aug 7, 2024

नेपाल में एक बार फिर से एक बडी़ दुर्घटना देखने को मिली। नेपाल के नुवाकोट में एयर डायनेस्टी का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह घटना बुधवार को नुवाकोट के शिवपुरी जिले में हुई, जिसमें 4 लोग मारे गये हैं। त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के एक सूत्र के अनुसार, हेलीकॉप्टर काठमांडू से रवाना हुआ था और जब दुर्घटना हुई तब वह सयाफरुबेन्सी जा रहा था।

रसुवा के लिए उड़ान भरने वाले चार चीनी नागरिकों सहित हेलीकॉप्टर में पांच व्यक्ति थे। यह पता चला है कि हेलीकॉप्टर को वरिष्ठ कप्तान अरुण मल्ला चला रहे थे। टीआईए पर उड़ान भरने के तीन मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर का संपर्क टूट गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हेलीकॉप्टर काठमांडू से रसुवा जा रहा था, तभी नुवाकोट जिले के सूर्य चौर-7 में एक पहाड़ी से टकरा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page