• Tue. Sep 8th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबर: ‘मैं हार गई, टूटी मेरी हिम्मत…’, विनेश फोगाट ने कुश्ती से लिया संन्यास

ByPunjab Khabar Live

Aug 8, 2024

पहलवान विनेश फोगाट ने आज तड़के संन्यास का ऐलान कर दिया है। दरअसल, विनेश ने सोशल मीडिया X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट शेयर की है। जिसमें लिखा है- “मां कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई। माफ करना आपका सपना, मेरी हिम्मत सब टूट चुके। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024, आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफी।”

गौर हो कि एक दिन पहले यानी 7 अगस्त को विनेश को पेरिस ओलिंपिक में 100 ग्राम वेट ज्यादा होने की वजह से ओलिंपिक से डिसक्वालीफाई कर दिया गया था। ओलिंपिक से डिसक्वालीफाई होने की बात सुनकर विनेश का स्वास्थ्य बिगड़ गया। वह पेरिस के अस्पताल में उपचाराधीन हैं। विनेश पहली बार 50 किलोग्राम कैटेगरी में खेल रही थीं। इससे पहले वे 53 किलोग्राम में खेलती थीं।

संन्यास के ऐलान से पहले बुधवार रात उन्होंने अपने डिसक्वालीफाई के खिलाफ अपील दायर की है। उन्होंने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स से मांग की कि उन्हें संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिया जाए। विनेश ने पहले फाइनल खेलने की मांग भी की थी। लेकिन उन्होंने अपील बदली और अब संयुक्त रूप से सिल्वर दिए जाने की मांग की। उधर, देशवासियों ने सोशल मीडिया पर विनेश के लिए एक कैंपेन चलाया है। जिसमें उन्होंने विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल देने की मुहिम छेड़ी है। कहा जा रहा है कि ये विनेश का हक है, जोकि उन्हें सह सम्मान दिया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page