• Sat. Sep 5th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: सरेआम सब्जी विक्रेता से नगदी और मोबाइल छीनकर स्नेचर फरार

ByPunjab Khabar Live

Aug 8, 2024

जालन्धर शहर में लूट व स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। ऐसी की एक घटना डीऐवी कॉलेज के नजदीक शीतल नगर से सामने आई है।

जहां सब्जी विक्रेता अपने घर से सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिए निकाला, तो घर से कुछ ही दूरी पर गली में दो युवकों ने उसे रोक कर जेब से नगदी और मोबाइल छीन लिया। आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।

घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके में साफ दिखाई दे रहा है आरोपी एक गरीब की मेहनत को चंद मिनटों में लूटकर भोग जाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित के पास से दो सौ रूपए और मोबाइल लूट लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page