• Fri. Mar 6th, 2026

बड़ी खबरः पंजाब-हरियाणा सहित चंडीगढ़ में ड्रग इंस्पेक्टर 13 जगह पर STF की रेड

ByPunjab Khabar Live

Aug 8, 2024

फाजिल्का के ड्रग इंस्पेक्टर शीशन मित्तल के खिलाफ पंजाब पुलिस की नशा विरोधी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इसके बाद आज वीरवार को एसटीएफ ने मित्तल व उससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर दबिश दी। एसटीएफ ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत 13 जगह पर दबिश दी है।

टीमें इस दौरान बठिंडा, मोहाली, गिदड़बाहा, जीरकपुर ओर फतेहबाद में जांच के लिए पहुंची। सारे ऑपरेशन की एसटीएफ द्वारा वीडियोग्राफी करवाई जा रही है। वहीं, अभी तक मामले की जांच चल रही है। एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि जेल में बंद बड़े नशा तस्करों के साथ आरोपी के संबंध है।

इससे उन्होंने करोड़ों रुपए की संपत्ति बनाई हुई है। सर्च में एसटीएफ के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। कई दस्तावेज भी एसटीएफ ने जुटाए हैं। एसटीएफ अधिकारियों का मानना है कि आरोपी ड्रग तस्करों के साथ सिथेंटिक ड्रग रैकेट में शामिल था। वहीं, सर्च पूरी होने के बाद सारी जानकारी शेयर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page